अररिया, मई 16 -- अररिया, निज प्रतिनिधि पति की लंबी आयु की कामना के लिये मनाये जाने वाला वट सावित्री का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से वट की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र का वरदान मांगी। वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। शनिवार को उपवास रखकर कर महिलाओं ने वट वृक्ष में रक्षासूत लपेटते परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। व्रती महिला डोली देवी, वंदना देवी, प्रियंका देवी, ममता देवी आदि महिलाओं की मानें तो वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से पति की उम्र लंबी होती है। यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति के लंबी आयु की मांगी दुआएं सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु व सभी विपदाओं से रक्षा को लेकर वट-सावित्री व्रत रखती है। गुरूवार की अहले सुबह से ही क्षेत्र की सु...