हापुड़, मई 16 -- सावित्री वट अमावस्या पर विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने ब्रजघाट गंगा में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं सुरक्षा को लेकर गंगा नगरी में कड़े बंदोबस्त किए गए। इस दौरान डीएम और एसपी ने गंगा किनारे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के जिलों से भक्तों का आगमन शुक्रवार की देर शाम को ही प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गंगांगरी की धर्मशालाओं, मंदिरों और आश्रमों में रौनक बढ़ गई। बाद में आने वालों को पक्के बांध, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, शिवचौक समेत अन्य खुले स्थानों पर रात बितानी पड़ी। आधी रात होते ही अधिकांश भक्त गंगा किनारे एकत्र हो गए थे। यहां ब्रह्मकाल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष द...