सुपौल, मई 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ शनिवार को वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के मंदिरों और वट वृक्षों के पास सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामनापूजा का आयोजन जिला मुख्यालय के ठाकुरवाड़ी मंदिर, रेलवे माल गोदाम मंदिर, चकला निर्मली चैती दुर्गा मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मंदिर, बस स्टैंड हनुमान मंदिर और झखराही स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसरों में जलाभिषेक और पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वट ...