खगडि़या, मई 16 -- गोगरी । एक संवाददाता पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा शनिवार को सुहागिनों ने वट वृक्ष के नीचे श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ पूजा- अर्चना की। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड पड़ी। वहीं पारंपरिक गीतों से माहौल भक्ति मय हो उठा। विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाएं की भीड़ उमड पड़ी। वट सावित्री पूजन को लेकर महिलाओं ने गंगा में डूबकी लगाई। महिलाएं सोलहों सिंगार करके रंग-बिरंगे फूलों से सजी डाली, कई प्रकार के पकवान एवं मिष्ठान, पूजन सामग्री के साथ सप्त धान्य को लेकर वट वृक्ष के नीचे पहुंची । यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना सावित्री एवं सत्यवान का पूजाकर वट वृक्ष के जड में जल अर्पण कर पवित्र सूत के धागे को वट वृक्ष पर लपेटकर सात बार परिक्...