हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिले भर में ज्येष्ठ मास की अमावश्या पर सुहागन महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से निर्जला व्रत रखने के बाद विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार कर महिलाएं वटवृक्ष का पूजन करने पहुंची। यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने की परिक्रमावट वृक्ष की पूजा पौराणिक कथाओं में मान्यता है कि सत्यावन के प्राण बचाने को सावित्री ने वटवृक्ष का पूजन किया था। इस पर्व का सुहागन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। शनिवार को अमावश्या पर सुबह से ही वटवृक्ष के पूजन की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई थी। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार करने के साथ ही फलों व सुहाग का सामान लेकर वटवृक्ष का पूजन करने पहुंचा। जिसके चलते सुबह से लेकर दोपहर तक वटवृक्षों में पूजन को लेकर सुहागन ...