वज्रपात से 18 वर्षीय युवती की मौत
दुमका, जून 30 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत के जाड़ी गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय मोनी बेसरा की मौत हो गई। घटना के समय मोनी अपने घर में अकेली थी। अचानक हुए तेज वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल उसे रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका के माता-पिता सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वे बदहवास हालत में घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- घाघरा में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत बेटी की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.