लोहरदगा, जून 18 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा में गुरूवार को दोपहर आंधी-के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आकर किस्को प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, बेहटट में कक्षा छह में पढ़नेवाली छात्रा अदिति कुमारी की मौत हो गयी। जबकि जयवंतिका नामक छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा का सदर अस्पताल लोहरदगा में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल छुटटी होने के बाद छात्राएं बारिश शुरू हो जाने के कारण स्कूल के पास ही मौजूद थीं।इसी दौरान आसमानी बिजली ने उन्हें चपेट में ले लिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव परिवार का सौंप दिया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल लाल अरविंद नाथ शाहदेव सहित सभी शिक्षकों ने कहा कि इस घटना से विद्यालय परिवार मर्माहत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...