वाराणसी, अप्रैल 6 -- पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा के भदेवली गांव में आकाशीय बिजली से मृत दंपति के पुत्र को रविवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत निधि से आठ लाख रुपये का स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा गया। रविवार को अपराह्न बाद पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ,नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, बीईओ विजय प्रकाश यादव रमेशचंद भारती और चमेला देवी के घर पहुंचे। परिजनों से जानकारी लेने के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद का स्वीकृत पत्र सौंपा गया। आकाशीय बिजली से झुलसकर अस्पताल में भर्ती जाठी के सुरेश चौहान के पुत्री मनीता से मिलकर हालचाल लिया। इस दौरान पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, वसंत उपाध्याय, सोमनाथ सिंह, उदयनाथ भारती, शिक्षक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.