देवघर, जून 18 -- देवघर प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराज करूमटांड़ गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला उसी गांव की संजू देवी है। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में झुलसी महिला की बहू कुसुम देवी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। उसी दौरान वज्रपात की चपेट में संजू आ गई। घटना के समय आसपास बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...