पलामू, अगस्त 13 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दडटूटा गांव के हेन्हें टोला में गुरुवार को अपनी खेत में धान रोपने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला संगीता देवी की मौत हो गई। मृतका दडटूटा गांव निवासी योगिंदर यादव की पत्नी थीं। बताया गया कि संगीता देवी अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने अंचल अधिकारी को दी है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, अधेड़ झुलसा उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को नियमानुसार आपदा राहत के तहत सहायत...