वज्रपात से महिला की मौत, बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, हिटी। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में भी गरज और तेज हवा के साथ बारिश हुई। उससे एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से कांडी थानांतर्गत गाड़ाखुर्द गांव में एक महिला की मौत हो गई। वहीं भवनाथपुर में तेज आंधी से एक एसयूवी पर पेड़ गिर गया। उससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रही। जिलांतर्गत कांडी थाना के गाड़ा खुर्द गांव के वनखेता टोला निवासी भिरगु साव की पत्नी 45 वर्षीया सोनमतिया देवी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि सुबह 6 बजे सोनमतिया बांधने के लिए खेत की ओर गई हुई थी। उसी दौरान हुए वज्रपात से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.