गढ़वा, जून 30 -- सगमा। प्रखंड क्षेत्र के पुतुर गांव के हरैया टोला में मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में स्थानीय निवासी दिनेश बैठा के दुधारू गाय की मौत हो गई। वह खेत में चर रही थी। परिजनों ने बताया कि घटना में करीब 20 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। यह भी पढ़ें- सेन्हा में वज्रपात से मवेशी और मुर्गियों की मौत यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...