वज्रपात से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग
लातेहार, जून 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सासंग पंचायत के ग्राम सिकनी में शनिवार की संध्या हुई तेज बारिश और वज्रपात की घटना में एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, किसान मछिंद्र यादव का बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान परिवार में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि मछिंद्र यादव खेती-किसानी कर अपनी जीविका चलाता है। इस घटना से किसान की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। पीड़ित किसान ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। यह भी पढ़ें- वज्रपात होने से तीन मवेशियों की मौत हो गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.