वज्रपात से बैल और दुधारू मवेशी की मौत
रांची, जून 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की नेहालु कपरिया पंचायत के अम्बा टोली गांव में सोमवार अपराह्न करीब चार बजे वर्षा के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक बैल और एक दुधारू गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल बच गया। किसान मतलु उरांव ने बताया कि तीनों पशु घर के पास खेत में बंधे थे। अचानक बिजली गिरने से एक बैल और दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पशुओं से ही परिवार की आजीविका चलती थी और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सूचना पर मुखिया वीरेंद्र भगत और उपमुखिया जितिया उरांव मौके पर पहुंचे तथा उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- चार स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली,महिला की मौत, तीन अन्य लोग घायल यह भी पढ़ें- टंडवा में वज्रपात से चार मवेशियों की हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.