खगडि़या, जून 11 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गुरुवार को वज्रपात से दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों पिता व पुत्र सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वही आठ लोग झुलस गए। गोगरी थानां क्षेत्र के पौरा ओपी अन्तर्गत कन्हौली गांव में सुबह 8 बजे दुखहरण बाबा स्थान के पास पेड़ के नीचे झोपड़ी पर वज्रपात से स्थानीय 55 वर्षीय विद्यानंद यादव, 32 वर्षीय आशुतोष यादव एवं आशुतोष कुमार का 10 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार की मौत हो गई। वही जिले के बेलदौर थानान्तर्गत इतमादी व बलैठा पंचायत में हुई गुरुवार सुबह नौ बजे दूसरी घटना में इतमादी निवासी विन्देश्वरी शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र जवाहर शर्मा व बलैठा पंचायत निवासी महेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र मणिलाल कुमार की जान चली गई। यह भी पढ़ें- बिहार में वज्रपात से एक दिन में 10 लोगों की मौत, कल भी खराब रहेगा मौसम; 19 जिलों में ऑ...