वज्रपात से पिता-पुत्र घायल
गढ़वा, अगस्त 23 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव में शनिवार देर शाम खेत में कार्य करने के दौरान हुए वज्रपात से पिता-पुत्र हुए घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उन्हें भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक खुसतर अंसारी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रोहनिया गांव निवासी जग्गू यादव और उनका 14 वर्षीय पुत्र विवेक यादव खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान वज्रपात हुआ। उससे दोनों घायल हो गए। वहीं उन एक बैल की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.