रामगढ़, मई 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के नेमरा गांव में भारी वर्षा व वज्रपात के कारण पशुओं की मृत्यु की सूचना पर उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर मंगलवार को जिला व प्रखंड स्तर की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में अंचल अधिकारी सीताराम महतो, अंचल निरीक्षक गोला, पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम, थाना प्रभारी बरलंगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

निरीक्षण और पशुओं की मृत्यु टीम ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और घटना से हुई क्षति का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण में पाया गया कि भारी वर्षा व वज्रपात के कारण 14 किसानों के कुल 26 पशुओं की मृत्यु हुई है। मृत पशुओं में 7 गाय व 19 बैल शामिल हैं। अधिकारियों ने पशुपालकों से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना...