मधेपुरा, जून 11 -- आलमनगर, एक संवाददाता रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत स्थितपरेल गांव के कुचहैया बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। खेत में मक्का की फसल करने के दौरान गुरुवार की सुबह ठनका गिरने से हादसा हुआ। हादसे में पति- पत्नी की मौत होने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पहचान परेल वार्ड तीन निवासी स्व. बौकू मंडल का पुत्र शंभू मंडल (40) और शंभू की पत्नी कविता देवी (39) के रूप में की गयी। यह भी पढ़ें- बहियार में ठनका की चपेट में आने से दंपति की मौत, मातमहादसे का विवरण बताया गया कि मृतक शंभू मंडल और उसकी पत्नी कविता देवी गुरुवार को सुबह करीब सात बजे कुचहैया बहियार में मक्का की फसल तैयार करने गए थे। इसी दौरान तेज हवा और गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए पति- पत्नी खेत में ही प्लास...