पूर्णिया, मई 6 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर प्रखंड़ क्षेत्र में बुधवार की सुबह आंधी-तूफान व बारिश में वज्रपात से एक व्यक्ति सहित दो मवेशी की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय समाजसेवी साकिब अनवर ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या पांच की पंच सदस्य सईदा के पति मो. इकराम (उम्र 45) वर्ष उस समय वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी जब वह तड़के सुबह मौसम खराब होता देखकर मवेशी को बांस की झार के पास सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। तभी बज्रपात होने से वह वहीं बेहोश हो गए। उनका पूरा शरीर जल गया। उसी दौरान दोनों मवेशियों की भी मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- वज्रपात से दो की मौत, 24 घंटे में मिला 4-4 लाख का मुआवजा घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों झुलसे इकराम को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक इकराम घर का सहारा था जो म...