सिमडेगा, मई 29 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के महाबुआंग थाना क्षेत्र के ओल्हान भंडाराटोली में शुक्रवार सुबह हुए वज्रपात की चपेट में आने से नौ मवेशियों की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग दस बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात हुआ। इसी दौरान गांव के नौ मवेशी वज्रपात की चपेट में आ गए,जिससे सभी मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृत मवेशियों में चार मवेशी पलपाला बड़ाइक के,तीन मवेशी लोधा गोप के तथा दो मवेशी गालू गोप के थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इधर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की माग की हे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...