रांची, जून 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के तुतलो पंचायत अंतर्गत कोटपाली गांव में गुरुवार को हुई बारिश और आंधी के दौरान वज्रपात से दो दुधारू गायों की मौत हो गई। इस घटना में ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार अलबिनुस लकड़ा और प्रमिला लकड़ा की गायों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर, बेड़ो के उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कटिहार : आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत, किसान ने की मुआवजे की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...