वज्रपात से दुधारू भैंस की मौत, मुआवजे की मांग
पूर्णिया, मई 13 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई है। जानकारी के अनुसार, चपय गांव निवासी प्रसिद्ध यादव की दुधारू भैंस की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। घटना के समय आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि भैंस परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा में पशुधन की क्षति होने पर सरकार की ओर से राहत सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.