चतरा, अप्रैल 30 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लावालौंग पंचायत स्थित मदनडीह गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से तीन दुधारू भैंसों की मौत हो गई। घटना में पशुपालक गणेश यादव बाल-बाल बच गया। गांव के उमेश यादव एवं भोला यादव ने बताया कि मदनडीह गांव निवासी गणेश यादव अपनी तीनों भैंसों को चराने के लिए गांव से सटे जंगल की ओर गया था।इसी दौरान दोपहर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए तीनों भैंसें एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं,जबकि गणेश यादव पास के दूसरे पेड़ के नीचे आश्रय ले लिया। इसी बीच अचानक भैंसों के पास वाले पेड़ पर वज्रपात हो गया,जिससे मौके पर ही तीनों दुधारू भैंसों की मौत हो गई।वहीं यह भी पढ़ें- वज्रपात से चार मवेशियों की मौत पास के पेड़ के नीचे खड़े गणेश यादव को खरोंच तक नहीं आई और वह सुरक्षित बच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.