दुमका, जून 5 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के कादमा पंचायत अंतर्गत आमझारी गांव में गुरुवार को देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक छह वर्षीया बच्ची सरिता कुमारी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से दो की मौत, दो घायल...प्रथम पेज के ध्यानार्थवज्रपात की चपेट में घटना के बाद परिजनों ने नयाडीह स्थित सनमत अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कादमा पंचायत के आमझारी गांव के लखन राय की बेटी सरिता कुमारी और ज्योति कुमारी आंधी बारिश के समय आम चुनने के लिए गई थी। उसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में दोनों बच्ची आ गई। घटना में लखन की बेटी सरिता कुमारी की मौत हो गई, जबकि ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल...