कोडरमा, जून 20 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधिप्रखंड के पुरनागर पंचायत अंतर्गत धोबीयाडीह गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बारिश के समय पशु गांव के बाहर खुले मैदान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृत पशुओं में उमेश रजक के दो बैल, बलदेव रजक की एक दूधारु गाय तथा अर्जुन सिंह का एक बैल शामिल है।घटना के बाद पशुपालकों ने बताया कि पशुओं की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिंदी...