गिरडीह, मई 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियांघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी पंचायत के बरवाबेड़ा में दो दिन पूर्व वज्रपात की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार को धनबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरवाबेड़ा निवासी चंदलाल मांझी बुधवार को बारिश में भींग रहे अपने बैलों को घुसाने के लिए अपने पुराना घर गया था। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवार से मिले पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, दिया आश्वासनघटना का विवरण इसी दौरान घर के समीप वज्रपात हो गया जिसकी चपेट में आने से ववे गंभीर रुप से घायल हो गये। आनन फानन में परिजन उसे रांगामाटी स्थित क्षितिज हॉस्पिटल ले गये जहां से बेहतर इलाज के लिये धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान चंदलाल मांझी 66 की मौत हो गई। मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल प...