प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- अंतू। इलाके के बहेरा सूबेदार का पुरवा निवासी जगतपाल वर्मा की गाय बुधवार शाम खेत में बंधी हुई थी। अचानक गाय के समीप वज्रपात हो गया। उसकी चपेट में आकर गाय की झुलसकर मौत हो गई। पास में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गाय को गड्ढे में दफन कर दिया। जेई संडवा चंद्रिका सैय्यद अब्दुल जलील अहमद ने बताया कि वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर जला है। डिमांड भेज दी गई है। जल्द उसे बदलवा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: मोचारिम में वज्रपात से सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फटा यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंवरा पहाड़ी पर ठनका गिरने से 15 बकरियों की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...