रांची, अप्रैल 3 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिगीद गांव में विगत दो दिनों पूर्व हुए वज्रपात में ट्रांसफॉर्मर जल गया है। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद तीन दिनों से गांव में अंधेरा है। उपभोक्ताओं ने विभाग को ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना दी है। गांव में सौ से अधिक उपभोक्ता है। ग्रामीणों ने बिजली की काफी परेशानी को देखते हुए जल्दी से बिजली बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...