पटना, फरवरी 26 -- वज्रपात को केन्द्र सरकार ने केंद्रीय आपदा की सूची में शामिल कर लिया है। यह एक अप्रैल से इस साल लागू हो जाएगा। विधान परिषद में गुरुवार को जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार के गैर सरकारी संकल्प पर आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने जानकारी दी। इसके पूर्व नीरज कुमार ने वज्रपात (आकाशीय बिजली) को प्राकृतिक आपदा की सूची में शामिल करने के लिए केन्द्र सरकार से सिफारिश करने संबंधी संकल्प पेश किया था। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बाद बिहार में ही सबसे ज्यादा लोग वज्रपात का शिकार होते हैं। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने भी कहा कि यह बिहार के हित के लिए संकल्प है, हालांकि, केन्द्र ने इसे पहले ही स्वीकार कर लिया है। वहीं, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि हाल ही में इसरो के वैज्ञानिक ने बिहार दौरे के क्रम में बताया है कि अब, वज्रपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.