वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल
गढ़वा, जून 30 -- गढ़वा। बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में मंगलवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल विकास राम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लावाचंपा गांव निवासी रामचंद्र रजवार का 22 वर्षीय पुत्र विकास राम मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने खेत में मूंग तोड़ रहा था। उसी दौरान अचानक मौसम बदला और हल्की वर्षा शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद खेत के समीप स्थित एक पेड़ पर वज्रपात हुआ। उसकी चपेट में आने से विकास बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा। घटना में उसका बायां पैर समेत शरीर के कई हिस्से झुलस गए। यह भी पढ़ें- देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार झुलसे, एक गंभीर घटना के बाद परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.