वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत
चतरा, मई 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में अचानक आए आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात से शुक्रवार को नावाडीह पनारी गांव में एक मवेशी की मौत हो गई। गांव के मुंशी यादव की भैंस पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हुआ और मवेशी की मौत हो गई। पशुपालक मुंशी यादव को वज्रपात की घटना में 60 से 70 हजार रुपये क्षति हुई है। पशुपालक ने सीओ से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजे की मांग किया है। यह भी पढ़ें- मझिगावां में आकाशी बिजली गिरने से दो गायों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.