औरंगाबाद, मई 9 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के पिपराही गांव स्थित बधार में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। जानकारी के अनुसार पशुपालक उमेश यादव की भैंस बधार में चर रही थी। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और भैंस उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आस-पास अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन संयोगवश कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। पशुपालक उमेश यादव ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वज्रपात की घटना काफी भयावह थी और थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- केरेडारी में वज्रपात से दो मवेशियों की मौत यह भी पढ़ें- करंट लगने से गाय की मौत, किसान ने की मुआवजे की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...