वज्रपात की चपेट में आने से बालक घायल
रांची, जून 13 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करकरा गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना लगभग दो बजे की है। बताया जाता है कि करकरा निवासी साजिद अंसारी का पुत्र सरफराज अंसारी घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में वह आंशिक रूप से आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सरफराज की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिजनों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.