गढ़वा, जून 30 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत रक्सी पंचायत के कदवा गांव में तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से पांच भैसों की मौत हो गई। भुक्तभोगी कदवा गांव निवासी बुद्धु यादव ने बताया कि वज्रपात की चपेट में बाने से उसके पांच भैसों की मौके पर ही मौत हो गई। उससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान बुद्धु की भैंसें झोपड़ी में बंधी हुई थीं। उसी दौरान अचानक तेज गर्जना के वज्रपात हो गई। उसकी चपेट में आने से भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बुद्धु का परिवार मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर है। एक साथ पांच भैंसों की मौत से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है। परिवार के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो ग...