लोहरदगा, अप्रैल 28 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में पलमी गांव में मंगलवार को सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाय लाने गया 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पलमी गांव निवासी 13 वर्षीय दीपक उरांव घर के पास इमली के पेड़ में बंधी गाय को वापस लाने गया था। इसी दौरान अचानक हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इसके चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया।परिवार वालों और ग्रामीणों ने तुरंत दीपक को भंडरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसका इलाज आरंभ किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति स्थिर है। उसे निगरानी मे...