अररिया, जून 2 -- भरगामा, एक संवाददाता पैकपार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई है। पीड़ित पशुपालक दीपन ऋषिदेव ने बताया कि वह अपनी गर्भवती भैंस को खेत में चारा खिला रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह स्वयं एक पेड़ के नीचे चले गए। इसी बीच जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से खेत में चर रही गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पशुपालक ने बताया कि भैंस उसकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन थी। अचानक हुई इस घटना से उसे आर्थिक रूप से भारी क्षति पहुंची है। पीड़ित ने मामले की जानकारी भरगामा अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना को दे दी...