जमुई, जून 27 -- चंद्रमंडीह, निज संवाददाता। चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलाटांड़ गांव निवासी एक 55 वर्षीय किसान गिरो यादव की मौत शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संध्या 5 बजे के करीब गिरो यादव बहियार की तरफ गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वे एक आम की पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान वज्रपात हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से उनकी तत्काल मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव को घर लाया गया। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत वहीं घटना के बाद पत्नी देवंती देवी, पुत्र तुलसी यादव सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- कर्रा में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम यह भी पढ़ें- आकाशीय ब...