सिमडेगा, मार्च 31 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुंदरमुंडा गोसाई टोली गांव मे वज्रपात की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सोमवार के देर शाम की है। गोसाई टोली निवासी जमेश्वर मांझी अपनी पत्नी सहित बेटियो के साथ सुखाया हुआ महुआ उठाने के लिए घर से कुछ दूरी चट्टान पर गए थे। अचानक मौसम खराब किया और बिजली चमकने लगा। इसी बीच जमेश्वर माझी की पांच वर्षीय बच्ची सुरमनी कुमारी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रुप से पीड़ित हो गई। घटना के बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सको ने उन्हें सदर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलने पर विधायक विक्सल कोंगाड़ी सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते इस दुख ...