लातेहार, जून 16 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान हेरहंज निवासी इंद्रजीत यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रजीत यादव बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों एवं परिजनों की मदद से उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दीपक कुमार द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...