लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा डीपा टोली निवासी एतवा उरांव का 27 वर्षीय पुत्र राकेश उरांव मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर ले कर गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया। बादल गरजने और बारिश की संभावना को देख युवक मवेशियों को वापस घर लौटा ले जा रहा था, तभी अचानक हुए वज्रपात ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...