वज्रपात की चपेट में आकर मुंशी की मौत
नवादा, जून 8 -- शनिवार की देर शाम आंधी-तूफान और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से ईंट-भट्ठा पर कार्यरत मुंशी की मौत हो गई। मृत मुंशी की पहचान हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 सिरसा निवासी स्व. नुनु सिंह के 62 वर्षीय पुत्र श्रीकांत ऊर्फ कैलू सिंह के रूप में की गई है। वह पिछले कई वर्षों से छोटी पाली स्थित ईंट-भट्ठा पर मुंशी के रूप में कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, वह रात आठ बजे काम निबटाने के बाद पास के चापाकल पर स्नान करने गए। तभी वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आकर मुंशी की मौत मृतक की पत्नी की भी कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चूका है। उनके घर में सिर्फ उनके छोटे भाई और उनका परिवार रहता है। बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.