गिरडीह, अगस्त 5 -- लक्ष्मी/विजय, गिरिडीह/देवरी। जिले के अलग-अलग गांवों में वज्रपात होने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इससे संबंधित गांवों में कोहराम मच गया है। मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा होल हो गया है। वहीं घटना से दुखी ग्रामीणों ने भी इस आसमानी कहर पर चिंता जताई है और सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। मंगलवार को देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी एवं तिलैयडीह गांव में मंगलवार करीब पांच बजे शाम में आसमानी बिजली गिरने से फुटबॉल खेल रहे चार किशोर एवं खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय किसान की मौके पर मौत हो गई थी। वज्रपात की घटना में अन्य दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। इससे पूरे देवरी प्रखंड में खासकर देवपहाड़ी और इसके आसपास के गांवों में कोहराम मच गया है。

मृतकों की पहचान इस संबंध में बताया जाता है कि मृतकों में देवपहाड...