गढ़वा, सितम्बर 19 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में गुरुवार शाम बारिश के दौरान हुई वज्रपात के झटके से महिला सहित एक बच्चा घायल हो गया। घायलों में अर्जुन बिंद की पत्नी अमरी देवी और कलीम अंसारी का पुत्र 12 वर्षीय आसिफ राजा शामिल है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अमरी अपने घर के अंदर बैठी हुई थी। उसी दौरान बारिश होने के दौरान अगल-बगल वज्रपात हो गया। उसके झटके से वह घायल हो गई। वहीं आसिफ बारिश के दौरान एक पेड़ के पास खड़ा था। उसी क्रम में वज्रपात होने से झटके से वह भी घायल हो गया। चिकित्सको के अनुसार दोनों कि स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.