वज्रपात-आंधी से पांच की मौत पर सीएम दुखी
पटना, मई 8 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में आंधी-तूफान और वज्रपात से पांच लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। राज्य में वज्रपात से भोजपुर में एक और पटना में एक तथा आंधी-तूफान/तेज वर्षा से पेड़ गिरने के कारण दबकर पटना में दो और वैशाली में एक व्यक्ति की मृत्यु को उन्होंने अत्यंत दुखत बताया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.