वज्रपात अलार्म सिस्टम से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ
सोनभद्र, अगस्त 8 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। भौगोलिक दृष्टि से पहाड़ी एवं वनाच्छादित क्षेत्र दुद्धी में हर वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नागरिकों और पशुओं की मौत की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की पहल पर राज्य आपदा विभाग ने दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के 31 गांवों को चिह्नित कर अप्रैल 2023 में वज्रपात अलार्म सिस्टम स्थापित कराया था। एक वर्ष के अनुबंध पर लगाए गए इस सिस्टम का लाभ अब ग्रामीणों को मिल रहा है। आकाशीय बिजली गिरने से पहले अलार्म सिस्टम का सायरन बजने से ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अवसर मिल जाता है। इसके साथ ही प्रशासन के निर्देश पर आपदा विभाग के माध्यम से लगातार जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। साथ ही अलार्म सिस्टम को आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए सोलर सिस्टम से जोड़ा गया, ताकि बिजली की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.