पूर्णिया, नवम्बर 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त पूर्णिया जिला के सातों विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। चुनाव प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सोमवार को जिला स्कूल पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में निर्मित वज्रगृह का औचक निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, वीवीपेट, सीयू एवं बीयू का बूथवार मिलान, ईवीएम री-प्लेसमेंट की अद्यतन स्थिति, प्रत्येक टेबुल पर किए जा रहे ईवीएम सीलिंग के कार्यों तथा वज्रगृह परिसर में आने-जाने की इंट्री के लिए बनाए गए पंजी का अवलोकन क...