रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और वज्रगृह के बाहर प्रत्याशियों व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को सीसीटीवी फुटेज लाइव दिखाया जाता रहा। हालांकि पूरे समय केवल दो से चार प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि ही मौजूद रहे। अन्य आते-जाते रहे। दूसरी ओर, कई प्रत्याशी मतगणना हॉल में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर असमंजस में दिखे। कुछ उम्मीदवारों ने शिकायत की कि उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनके प्रतिनिधियों को किस समय और किस दस्तावेज के आधार पर प्रवेश मिलेगा। प्रत्याशियों और समर्थकों में मतगणना में गड़बड़ी की आशंका की भी चर्चा होती रही। कई प्रत्याशियों ने केंद्रीय बल की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.