गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम संवाददाता। वजीराबाद की तीन सगी बहनें प्रिया यादव, गीता यादव और ऋतु यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। तीनों बहनों ने कनाडा में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। यह उपलब्धि उन्होंने 26 फरवरी से 28 फरवरी तक कनाडा के कैलगरी, अल्बर्टा में आयोजित कनाडा ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हासिल की। प्रतियोगिता के पूमसे टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों बहनों ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका नौवां पदक है। प्रिया, गीता और ऋतु यादव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। तीनों बहनों ने एक साथ खेलते हुए विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है। खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.