गया, अप्रैल 10 -- वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। शुक्रवार को प्रखंड के विशुनपुर पंचायत अंतर्गत् महादलित टोला भोजपुर एवं जमुआवां के बेलदारी में दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई गई, जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। प्रखंड मीडिया प्रभारी दयाल कुमार मांझी ने बताया कि अभियान के दरम्यान कार्यकर्ता एवं नेतागण गांवों में जाकर लोगों से मिलकर पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताते हैं तथा संस्थापक सह केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के विचारों से सभी प्रभावित होकर पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अभियान के दरम्यान जिला महासचिव सुनिल कुमार मांझी, रामबली मांझी, सावित्री कुमारी, सदानंद प्रेमी, बसंत मांझी, सुमा देवी, धर्मेन्द्...