गया, दिसम्बर 13 -- पल्स पोलियो अभियान के तहत् शनिवार को मध्य विद्यालय वजीरगंज से बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का निर्देशन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह कर रहे थे। रैली प्रखंड मुख्यालय होते हुए पूरे वजीरगंज बाजार का भ्रमण कर दखिनगांव मोड़ से वापस विद्यालय तक पहुंची। जिसमें बच्चे पोलियो को जड़ से मिटाने के लिये दो बूंद जिंदगी की अपने बच्चों को दिलवाने की अपील नारों के माध्यम से कर रहे थे। बीडीओ ने कहा कि आगामी 16 दिसम्बर से पल्स पोलियो अभियान चलया जाएगा, जिसके दरम्यान क्षेत्र अंतर्गत् 0 - 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक स्वास्थ कर्मी एवं स्वंयसेवी टीकाकर्मियों द्वारा पिलाया जाएगा। वहीं रेलवे स्टेशन व बस और ईंट भट्ठे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष टीकाकर्मी दल का गठन किया गया है। हलांकी अब पोलियो का कोई मामल...